पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से फटकार
पंजाब में जिन 424 वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में कटौती की गई थी, उन्हें एक बार फिर से बहाल किया जाएगा. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भगवंत मान सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने पंजाब सरकार को इस बाबत आदेश जारी कर कहा है कि सभी 424 लोगों की सुरक्षा फिर बहाल की जाए. कोर्ट ने सुरक्षा वापस लेने वाली लिस्ट सार्वजनिक होने पर पंजाब सरकार को फटकार भी लगाई है. जिन 424 लोगों की सुरक्षा हटाई या कटौती की गई थी वह 7 जून से एक बार फिर बहाल हो जाएगी.