वाराणसी ब्लास्ट के दोषी को फांसी की सजा
वाराणसी में साल 2006 में हुए सीरियल ब्लास्ट (Varanasi Blast) के दोषी आतंकी वलीउल्लाह खान (Waliullah Khan) को फांसी की सजा सुनाई गई है. दो दिन पहले ही उसे दोषी ठहराया गया था. मालूम हो कि साल 2006 में हुए धमाके में कुल 18 लोगों की जान चली गई थी. आतंकी वलीउल्लाह को गाजियाबाद की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है. वहीं दूसरे मामले में उसे उम्रकैद की सजा दी गई है.