राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग ने गुरुवार को अगरे राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग के मुताबिक 18 जुलाई को मतदान होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी. इस चुनाव में सांसदों और विधायकों वाले निर्वाचक मंडल के 4,809 सदस्य मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 15 जून को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है और 29 जून इसके लिये आखिरी तारीख होगी. राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और उनके उत्तराधिकारी को इससे पहले नियुक्त किया जाना चाहिए.