राहुल गांधी से ED की पूछताछ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)के सामने पेश हुए. पहले दौर में उनसे करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई. इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती मां सोनिया गांधी से मुलाकात पहुंचे. मुलाकात के बाद राहुल एक बार फिर दूसरे दौर की पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंच गए हैं. उधर, ईडी के समन के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर बवाल काटा. ईडी कार्यालय से कम से कम एक किलोमीटर पहले लोगों को रोका गया और दिल्ली पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग कर दी.