सेना में होगी बंपर भर्ती
सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने आज अग्निपथ की परिवर्तनकारी योजना को मंजूरी देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि इसके तहत भारतीय युवाओं को सशस्त्र सेवाओं में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा. दिल्ली में अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके तहत 4 साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को एक अच्छा वेतन पैकेज और एक निकास सेवानिवृत्ति पैकेज दिया जाएगा.