बागी विधायकों को 11 जुलाई तक राहत
महाराष्ट्र में चल रहा सियासी घमासान अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने बागियों को राहत देते हुए अयोग्य ठहराए जाने वाले नोटिस पर 11 जुलाई तक रोक लगा दी है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के बागी विधायकों से कई सवाल किए. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि केस के लिए सुप्रीम कोर्ट की बजाय पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गए. इस पर बागी गुट ने कहा कि मुंबई में हमारी जिंदगी खतरे में है और हम मुंबई में केस नहीं लड़ सकते हैं. शिंदे गुट ने कहा कि उनकी जिंदगी खतरे में है और माहौल इसके लायक नहीं है कि वे मुंबई में अपने मामले की पैरवी कर सकें.