पार्थ चटर्जी ममता मंत्रिमंडल से बर्खास्त
शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने मंत्री पद से हटा दिया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें आज यानी गुरुवार 28 जुलाई से ही मंत्रालय के कार्यों से मुक्त कर दिया है. बता दें कि पार्था चटर्जी को SSC रिक्रूटमेंट स्कैम मामले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था. पहले से ही माना जा रहा था कि पार्था चटर्जी की ममता बनर्जी कैबिनेट से जल्द ही छुट्टी हो सकती है