मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज सामने आई है, बताया जा रहा है कि शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ‘राज’ फेम एक्ट्रेस बिपाशा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही करण के साथ इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा कर सकती हैं. लवबर्ड्स के करीबी सूत्र ने कहा, कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है.