भारी बारिश से बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल (Delhi NCR Rain) गया. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान से लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली है. बारिश और आंधी-तूफान के अलावा कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबरें हैं.