Sidhu Moose Wala Last Journey
सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव में किया गया. मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. मूसेवाला (28) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गायक की पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह मानसा सरकारी अस्पताल से कड़ी सुरक्षा के बीच मूसा गांव में स्थित उनके घर लाया गया. मानसा अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया था.