8 साल में देश का सिर नहीं झुकने दिया: पीएम मोदी
गुजरात दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने राजकोट में एक अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया. यहाँ पीएम मोदी ने कहा- पिछले आठ सालों में हमने महात्मा गांधी और सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने की कोशिश की. पिछले आठ सालों में मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे लोगों का सिर शर्म से झुक जाए. हमने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के गरीबों की सेवा की और उनके जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश की. कोविड-19 महामारी के दौरान हमने गरीब लोगों के लिए देश का खाद्यान्न भंडार खोल दिया और प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण किया.