ट्रेन लेट होने पर टिकट कर देते हैं कैंसिल
अक्सर ट्रेन के घंटों देरी से चलने पर यात्री झुंझलाहट में अपनी टिकट तुरंत कैंसिल कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह जल्दबाजी आपको रिफंड और कानूनी मुआवजे, दोनों से हाथ धो बैठने पर मजबूर कर सकती है? हाल ही में भोपाल के एक मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जो हर रेल यात्री के लिए आंखें खोलने वाला है.