गडकरी की स्पेशल कार
केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देशभर में E-20 पेट्रोल रोलआउट कर दिया है. देश के 48 पेट्रोल पंपों पर E-85 पेट्रोल भी शुरू हो गया है. इसके तहत पेट्रोल में 20 पर्सेंट एथेनॉल मिलाया जाता है. दिसंबर 2026 तक E-20 को 500 पंपों तक पहुंचाने का लक्ष्य है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी E-20 को प्रमोट करते रहते हैं. इसे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच इसे फ्यूचर फ्यूल माना जा रहा है. भले ही गडकरी E-20 की वकालत करते हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो ऐसी कार का इस्तेमाल करते हैं, जो न तो एथेनॉल से चलती है, न पेट्रोल या डीजल से. उनकी कार CNG बेस्ड भी नहीं है.