Trump Increased 50 Percent Tariff For India So Will Iphones Become Expensive In India Know The Answer 8035417
Trump ने बढ़ा दिया टैरिफ! तो क्या भारत में महंगे हो जाएंगे iPhones? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
Trump 50% tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामान पर 50% टैक्स यानि टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है जिसके बाद भारत से अमेरिका जाने वाले सामान महंगे हो जाएंगे. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या iPhones भी महंगे हो जाएंगे?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामान पर 50% टैक्स यानि टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है जो कि 27 अगस्त से लागू होगा. इस टैरिफ के बाद भारत से अमेरिका जाने वाले कई सामान पहले की तुलना में काफी महंगे हो जाएंगे.
People are also watching
2/6
क्या iPhones भी होंगे महंगे
ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले के बाद Apple के फैंस को इस बात की चिंता सता रही है कि क्या अब भारत में iPhones भी महंगे हो जाएंगे? तो बता दें कि यहां राहत की बात ये है कि इस टैरिफ का iPhones पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि iPhones को टैरिफ से छूट मिली है. इसलिए iPhones महंगे नहीं होंगे.
3/6
iPhones की बड़ी मार्केट है भारत
पिछले दिनों Apple ने एक रिपोर्ट शेयर की थी जिसके मुताबिक अमेरिक में बिकने वाले अधिकतर iPhones की मैन्युफैक्चरिंग भारत में हो रही है.
4/6
iPhones की बिक्री
रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जून 2025 अमेरिका में जितने भी iPhones की बिक्री हुई उसमें से 71% iPhones भारत से एक्सपोर्ट हुए थे. जबकि आज से एक साल पहले तक यह आंकड़ा मात्र 31% प्रतिशत था.
5/6
भारत iPhones का सबसे बड़ा सप्लायर
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के लिए iPhones सप्लाई करने भारत सबसे आगे है. यानि अब भारत अमेरिका के लिए iPhones का सबसे बड़ा सप्लायर बन गया है.
6/6
नोट
India.Com यहां दी गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.