United Arab Emirates (UAE) के पास कोई स्थायी नदी या प्राकृतिक झील नहीं है. फिर भी देश लाखों लोगों को रोजाना पानी सप्लाई करता है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
People are also watching
2/10
यहां पर बारिश कम क्यों होती है?
दरअसल, UAE अरबियन डेजर्ट में स्थित है. जहां बारिश बहुत कम होती है और गर्मी व तापमान बेहद ज्यादा रहता है. इसलिए पानी की कमी हमेशा एक बड़ी चुनौती बनी रहती है.
3/10
ज्यादा गर्मी के कारण पानी उड़ जाता है
यहां का मौसम ऐसा है कि evaporation (वाष्पीकरण) बहुत तेजी से होता है. आसान शब्दों में कहें तो जितनी भी थोड़ी बारिश होती है, उसका बड़ा हिस्सा जल्दी सूख जाता है और पानी जमीन में टिक नहीं पाता.
4/10
हाजर पर्वतों में थोड़ी बारिश से वाडीज बनती हैं
कभी-कभी Hajar Mountains के आसपास बारिश होती है, जिससे कुछ समय के लिए wadis (सूखी नदी जैसी घाटियां) पानी से भर जाती हैं. लेकिन यह पानी थोड़ी देर में या तो सूख जाता है या जमीन में चला जाता है.
5/10
वाडीज पानी को कुछ समय के लिए स्टोर करता
हालांकि UAE में स्थायी नदियां नहीं हैं, फिर भी ये wadi system कुछ समय के लिए पानी रोकता है. धीरे-धीरे underground aquifers को रिचार्ज करने में मदद करता है.
6/10
UAE की सबसे बड़ी ताकत- Desalination प्लांट
UAE में पानी की सप्लाई का सबसे बड़ा जरिया desalination है. जहां समुद्र के पानी को साफ करके पीने योग्य बनाया जाता है और देश में लगभग 70 बड़े desalination plants काम कर रहे हैं.
7/10
समुद्री पानी से पूरी होती है लोगों की जरूरत
इन प्लांट्स से UAE अपनी कुल पानी की जरूरत का करीब 42% पूरा करता है. दुनिया में बनने वाले कुल desalinated water का लगभग 14% UAE अकेला तैयार करता है.
8/10
बढ़िया टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है
UAE desalination में Reverse Osmosis (RO) और Multi-Stage Flash जैसी advanced तकनीकें इस्तेमाल करता है. जिससे समुद्र का खारा पानी मीठे पानी में बदला जाता है.
9/10
शहर बढ़ने से पानी की डिमांड तेजी से बढ़ी
UAE में तेजी से urban development हुआ, जिसकी वजह से 2008 से 2012 के बीच पानी की मांग 35% से ज्यादा बढ़ गई. इसलिए सरकार को नई और टिकाऊ व्यवस्था पर काम करना पड़ा.
10/10
देश किस चीज पर कर रहा है फोकस?
UAE में पुराने aquifers (भूजल भंडार) मौजूद हैं, लेकिन ज्यादा दोहन से वे कमजोर हो गए हैं. इसलिए अब सरकार ग्राउन्ड वॉटर बचाने, treated wastewater को सिंचाई व उद्योग में रीयूज करने (95% लक्ष्य) और Water Security Strategy 2036 के तहत पानी की मांग 21% घटाने, स्टोरेज बढ़ाने और renewable energy आधारित desalination (जैसे solar plants) पर जोर दे रही है. (Photos: freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.