यूएई यानी यूनाइटेड अरब अमीरात के राष्ट्रगान को 'इशी बिलादी' कहा जाता है. इसका मतलब है, 'मेरे देश, तुम सदा जीवित रहो.' यह देशभक्ति से भरा गीत है जो देश के प्रति प्रेम, सम्मान और निष्ठा को दर्शाता है.
People are also watching
2/8
राष्ट्रगान का इतिहास
इस राष्ट्रगान का संगीत साल 1971 में तैयार किया गया था, जब यूएई का गठन हुआ. बाद में 1986 में इसके बोल जोड़े गए. बताया जाता है कि गीत के बोल मशहूर कवि आरिफ अल शेख ने लिखे. इसका संगीत साद अब्देल वहाब ने तैयार किया.
3/8
राष्ट्रगान की शुरुआत
राष्ट्रगान की शुरुआत में देश की लंबी उम्र और सम्मान की कामना की जाती है. इसमें कहा गया है कि देश हमेशा सुरक्षित, महान और गौरवशाली बना रहे.
4/8
वफादारी का संदेश
राष्ट्रगान में नागरिकों की एकता पर जोर दिया गया है. यह बताता है कि सभी लोग मिलकर देश की रक्षा करेंगे और उसके सम्मान को बनाए रखेंगे. एकता को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया गया है.
5/8
नैतिक शक्ति
राष्ट्रगान में इस्लाम धर्म का जिक्र है और इसे देश की नैतिक शक्ति बताया गया हैय साथ ही अच्छे संस्कार, नैतिकता और सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी गई है.
6/8
राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान
इसमें यूएई के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की बात कही गई है. नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे झंडे की शान और देश की प्रतिष्ठा को हमेशा ऊंचा रखें.
7/8
समर्पण की भावना
राष्ट्रगान में यह संदेश भी है कि देश की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो बलिदान देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। यह देशभक्ति और समर्पण की भावना को मजबूत करता है.
8/8
अटूट निष्ठा
राष्ट्रगान के अंत में देश के प्रति गर्व और अटूट निष्ठा व्यक्त करता है. यह हर नागरिक को अपने वतन से प्रेम करने और उसकी प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है. (स्पष्ट कर दें कि ये जानकारी पब्लिक डोमेन में है. Photos: Social Media).
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.