Udit Narayan Birthday Special Know Thier Struggles And Depression Story In Hindi 8209160
Udit Narayan Birthday Special: भयंकर डिप्रेशन से सुसाइड करने का ख्याल रखते थे उदित नारायण! जानिए कैसे बदली उनकी किस्मत
Udit Narayan Struggle History: उदित नारायण को एकदम से इतनी सक्सेज नहीं मिली, बल्कि काफी नाकामयाबी देखने के बाद ये कामयाबी हाथ लगी है. एक समय था, जब उदित नारायण सुसाइड करने का सोच रहे थे.
मशहूर सिंगर उदित नारायण जी के शुरुआती दिन बहुत मुश्किल से भरे थे. सालों तक उन्हें एक गाना नहीं मिलता था. लंबी असफलता के बाद उनको ये सफलता हाथ लगी है, जिसके लिए वे हमेशा शुक्रगुजार रहते हैं.
People are also watching
2/9
इंटरव्यू में किया खुलासा
उदित जी ने खुद इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन दिनों इतनी असफलता देखने के बाद उनके मन में सुसाइड के ख्याल आते थे. एक समय पर उन्हें विश्वास हो गया था कि शायद वे कभी गायक नहीं बन सकते हैं.
3/9
एक गाने ने बदल डाली जिंदगी
1988 में उदित नारायण की किस्मत ही बदल गई. इसके पीछे इस गाने का हाथ था. “कयामत से कयामत तक” के लिए गाया हुआ गाना “पापा कहते हैं” रिकॉर्ड हुआ और इस गाने से उदित जी की गाड़ी निकल पड़ी.
4/9
रातोंरात गाना छा गया
ये फिल्म सुपरहिट हुई और रातोंरात ये गाना पूरे देश में छा गया. पहली बार लोगों ने इस प्यारी आवाज अच्छे से सुना और महसूस किया. इस गाने के बाद से उदित की गाड़ी निकड़ पड़ी. इस गाने के बाद उदित जी को कई सारे गाने ऑफर हुए.
5/9
सफलता का दौर
इस गाने की सफलता के बाद राजश्री प्रोडक्शन, यश चोपड़ा, सुभाष घई जैसे बड़े बैनर ने उन्हें मौके दिए. “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे”, “कुछ कुछ होता है”, “दिल तो पागल है” जैसी फिल्मों के गाने ने उन्हें सुपरस्टार सिंगर बना दिया.
6/9
धमकी का दौर
उदित के एक इंटरव्यू के मुताबिक, उन्हें साल 1998 से लेकर 2019 तक हर महीनें लोगों द्वारा कई धमकियां मिलती थी. कभी फोन आते, तो कभी मैसेज मिलता. इन धमकियों में पैसों की मांग की जाती थी. इन सबके चलते सिंगर अक्सर तनाव में रहते थे. इस दौरान भी उन्हें सुसाइड करने के ख्याल आते थे.
7/9
सादगी और शुक्रगुजार दिल
अब उदित इन धमकियों से बरी हो चुके हैं. अब वह अपनी जर्नी के लेकर बहुत शुक्रगुजार हैं. हर चीज को बहुत सम्मान से देखते हैं. सफलता की इस चमकदार दुनिया में उदित जी भी एक सितारा हैं.
8/9
उदित जी का जन्मदिन
आज 1 दिसंबर को उदित जी का जन्मदिन हैं. उन्होंने 1955 को नेपाल में जन्म लिया था. आज वे पूरे 70 साल के हो गए हैं. इतनी उम्र के बाद भी अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं.
9/9
Disclaimer:
ये आर्टिकल पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारियों पर आधारित है. India.com इन बातों की पुष्टि नहीं करता है. (Photo Credit- Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.