तंबाकू उत्पाद खरीदने पर स्थायी रोक
ब्रिटेन में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है जिसमें 2008 के बाद जन्मे लोगों को सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पाद खरीदने पर स्थायी रोक लगाई जा रही है. यह कानून Tobacco and Vapes Bill के रूप में जाना जाता है, जिसे हाल ही में ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों ने मंजूरी दे दी है. अब केवल राजा की सहमति बाकी है, जिसके बाद यह कानून बन जाएगा.