युद्ध की रौशनी के नीचे यूक्रेन के क्रिसमस की रौनक कहीं गायब हो गई है. एक छोटा सा देश जो हर त्योहार जिंदादिली से मनाता था, जो जिंदगी तो जिंदादिली के साथ जीने के लिए जाना जाता था, आज ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्योहार पर वीरान और गम में डूबा हुआ है. य़ह तस्वीरें आपकी आंखों में आंसू ला सकती हैं.
1/7
sophia square kiev
एक साल पहले, कीव के सोफिया स्क्वायर पर बड़े ‘क्रिसमस ट्री' और प्लाजा हजारों लाइट से जगमगाते थे. आज यहां सन्नाटा पसरा हुआ है. (Photo Source Twitter)
2/7
Ukraine Christmas Tree
युद्ध के बीच इस बार यूक्रेन में नाम मात्र के ट्री लगाए गए है. पिछले कुछ दिनों में रूस की सेना ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए पूरे देश में बिजली संकट की स्थिति पैदा कर दी. लिहाजा लोग दिनों में बाजार की रौनक देखने के लिए निकले. (Photo Source Twitter)
3/7
Christmas Tree Ukraine
कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने ‘क्रिसमस ट्री' लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसे ‘‘ट्री ऑफ इन्विंसबिलिटी'' नाम दिया है. अगली स्लाइड में देखिए पिछले साल कैसा नजारा था वहां.. (Photo Source Twitter)
4/7
Tree of invincibility
‘‘ट्री ऑफ इन्विंसबिलिटी'' यानी ‘‘अजेयता का पेड़'' के बारे में उन्होंने कहा कि यह नाम इसलिए रखा गया क्योंकि ‘यूक्रेन के लोगों को तोड़ा नहीं जा सकता. (Photo Source Twitter)
5/7
Ukraine People Say thanks to Soldier of Ukraine
रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के लोग सैनिकों को धन्यवाद कर इस तरह बधाइयां दे रहे हैं. (Photo Source Twitter)
6/7
Ukraine Army Celebrates Christmas
यूक्रेनी सेना के कई जवान युद्ध के कारण अपने परिवार से दूर हैं, वो भी इस त्योहार के मौके पर अपनी तस्वीरें भेज रहे हैं. (Photo Source Twitter)
7/7
Ukraine Public on Christmas
शोक और गम में डूबा देश इस साल सिर्फ त्योहार की औपचारिकताओं को पूरा कर रहा है. (Photo Source Twitter)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.