Ultraviolette F77 Mach 2 Launched In India Know Its Price Feature And Performance 6882910
भारत में लॉन्च हुई Ultraviolette F77 Mach 2, 2.99 लाख रुपये है इस बाइक की शुरुआती कीमत
ईवी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अल्ट्रावायलेट ने अपने नए बाइक Ultraviolette F77 Mach 2 को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) है और इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
Ultraviolette F77 Mach 2 Launch: बेंगलुरु की ईवी कंपनी अल्ट्रावायलेट ने अपने इलेक्ट्रिक बाइक F77 में अपडेट करते हुए Ultraviolette F77 Mach 2 लॉन्च कर दिया है. यह बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें कई नए फीचर्स और परफॉर्मेंस अपडेट्स किए गए हैं. कंपनी ने स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2,99,000 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) और F77 Mach 2 Recon की कीमत 3,99,000 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) रखी है.
People are also watching
2/5
कंपनी ने बताया गया है कि इस बाइक में 10.3kWh का बैट्री पैक दिया गया है जो 30 Kw की पावर जेनरेट कर सकता है और 323 किलोमीटर के रेंज तक पहुंच सकता है.
3/5
कंपनी द्वारा बताया गया है कि F77 Mach 2 0 से 60 km/h केवल 2.8 सेकंड में पहुंच सकती है और इस बाइक की टॉप स्पीड 155 km/h है. जिसे इलेक्ट्रिक bike सेगमेंट में सबसे तेज बाइक में गिना जाता है.
4/5
इसके साथ Ultraviolette F77 Mach 2 बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें 3 लेवल ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है. साथ ही इस इलेक्ट्रिक बाइक में डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 5 इंच टीएफटी, ऑटो डिमिंग लाइट्स, हिल होल्ड और एबीएस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. वहीं इसके दूसरे वेरिएंट रिकॉन में 4 लेवल ट्रेक्शन कंट्रोल दिया गया है.
5/5
Ultraviolette F77 Mach 2 थ्री राइड मोड्स इलेक्ट्रिक बाइक कई नए कलर्स में उपलब्ध है, जिसमें- बर्नर येलो, स्टेल्थ ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, प्लाज्मा रेड, सुपरसोनिक सिल्वर और स्टेलर व्हाइट शामिल है. साथ ही इसके फ्रंट फोर्क्स में भी नए कलर्स को शामिल किए गए हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.