1 फरवरी को आ रहा है देश का बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 (रविवार) को देश का बजट (Union Budget) पेश करने जा रही हैं. मोदी सरकार में बतौर वित्त मंत्री ये निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का लगातार नौंवा बजट है. लोकसभा में बीते कई सालों में बजट पेश किए जाने का तरीका बदला है. ब्रीफकेस छोड़कर ऐप को अपनाने में पूरे 8 साल लग गए थे.