बाकी वित्त मंत्री का रिकॉर्ड
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने 9 बार बजट पेश किया. उनका पहला बजट 19 मार्च 1996 को प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की सरकार में था और दूसरा बजट भी उसी संयुक्त मोर्चा सरकार में पेश किया था.पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 8 बजट भाषण दिए. उन्होंने पहले 3 बार 1982, 1983 और 1984 का बजट पेश किया था और फिर फरवरी 2009 से मार्च 2012 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में लगातार 5 बजट पेश किए थे.