Up Excise Policy 2026 Liquor Alcohol Price May Increase To Rs 100
नई आबकारी नीति के बाद UP में शराब कितनी महंगी हो जाएगी? दुकानदारों की जेब में कितने पैसे आएंगे
UP Excise Policy 2026: यूपी में नई आबकारी नीति से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. आइए जानते हैं पहले के मुकाबले कितने पैसे बढ़ेंगे और दुकानदारों कितना कमाएंगे?
यूपी सरकार 1 अप्रैल से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति लागू करने जा रही है. जिसका सीधा असर शराब की कीमतों पर पड़ेगा और इसका सेवन करने वालों से लेकर दुकानदार तक सभी ये महसूस करेंगे.
People are also watching
2/6
पैसे बढ़ाकर सरकार क्या करना चाहती है?
आबकारी विभाग का उद्देश्य साफ है कि शराब बिक्री से राज्य की आमदनी को और मजबूत किया जाए. क्योंकि पिछले कुछ सालों में यही यूपी सरकार की आय का बड़ा जरिया रही है.
3/6
क्वार्टर से फुल बोतल तक कितने दाम बढ़ेंगे
प्रस्तावित नीति के मुताबिक, अंग्रेजी शराब के क्वार्टर की कीमत 15 से 20 रुपये तक बढ़ सकती है. हाफ बोतल करीब 50 रुपये और फुल बोतल लगभग 100 रुपये तक महंगी हो सकती है.
4/6
सभी ब्रांड्स पर एक जैसा असर नहीं होगा
नई नीति के तहत कीमतों की बढ़ोतरी सभी ब्रांड्स पर समान नहीं होगी. महंगे और प्रीमियम ब्रांड्स पर ज्यादा असर पड़ेगा जबकि सस्ते और रेगुलर ब्रांड्स को कुछ राहत देने की कोशिश होगी.
5/6
दुकानदार कितना कमाएंगे?
आमतौर पर कीमत बढ़ने से मुनाफा बढ़ने की उम्मीद होती है. लेकिन दुकानदार का कमीशन तय मार्जिन पर होता है, इसलिए कीमत बढ़ने से मुनाफे में सीधी बढ़ोतरी जरूरी नहीं.
6/6
प्रीमियम ब्रांड्स से फायदे की उम्मीद
हालांकि, अगर महंगे और प्रीमियम ब्रांड्स की बिक्री बढ़ती है, तो दुकानदार को प्रति बोतल ज्यादा रकम मिलने की संभावना जरूर रहती है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.