यूपी में शुरू होगी कैश स्कीम
भारत की राजनीति में एक बात प्रचलित है. कहते हैं कि दिल्ली (लोकसभा) का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है. यूपी में 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. उसके दो साल बाद 2029 में लोकसभा इलेक्शन हैं. इसलिए राजनीतिक पार्टियां यूपी के चुनाव में वोट बैंक को साधने की तैयारी में अभी से जुट गई हैं.विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार की ओर से एक बड़ी योजना लाए जाने की चर्चा तेज हो गई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार करीब 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने पर विचार कर रही है. हालांकि, अभी इस प्रस्ताव को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.