अकाउंट में न हो पैसे, फिर भी हो जाएगा UPI
डिजिटल ट्रांजैक्शन के इस दौर में हर कोई कैश के बजाय यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से पेमेंट करना पसंद करता है. गूगल पे,पेटीएम, फोनपे और भीम ऐप के जरिए कुछ ही सेकेंड में UPI पेमेंट हो जाता है. UPI आईडी आपके बैंक अकाउंट से लिंक होती है. कई बार बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने या बिल्कुल नहीं होने पर हमारा पेमेंट डिक्लाइन हो जाता है. इससे कई बार शॉप में हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. लेकिन, अब आपके अकाउंट में पैसे नहीं होने यानी 0 बैलेंस पर भी आप मोबाइल फोन के जरिए UPI पेमेंट कर सकेंगे.