100 के रिचार्ज के लिए खर्च करने पड़ते हैं इतने रुपये, जानिए प्लेटफॉर्म फीस से बचाने के 3 जबरदस्त जुगाड़
UPI ऐप से मोबाइल रिचार्ज या बिजली बिल भरते समय प्लेटफॉर्म फीस के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे कटते हैं? जानते हैं 3 आसान तरीके, जिनसे आप इसे देने से बच सकते हैं और पेमेंट भी हो जाएगा.
कई UPI ऐप्स 100 रुपये के मोबाइल रिचार्ज पर 3-4 रुपये एक्स्ट्रा लेते हैं. इसे Platform Fee या Convenience Fee नाम से जाना जाता है. यही चार्ज बिजली बिल, क्रेडिट कार्ड बिल जैसी पेमेंट पर भी लिया जाता है.
People are also watching
2/7
प्लेटफॉर्म फीस का मतलब क्या है?
UPI ऐप्स का कहना होता है कि क्योंकि आप उनके ऐप के जरिए पेमेंट कर रहे हैं. इसलिए उनके प्लेटफॉर्म की सर्विस का चार्ज देना होगा. इसी को वे Platform Fee बोलकर आपके बिल में जोड़ देते हैं.
3/7
पेमेंट समरी देखकर ही आगे बढ़ें
इसलिए रिचार्ज करने से पहले Confirm Payment वाले पेज पर दिखाई गई फीस जरूर पढ़ें. क्योंकि कई बार वहीं साफ लिखा होता है कि आपके रिचार्ज पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाया गया है.
4/7
डायरेक्ट कंपनी ऐप से करें पेमेंट
अगर आप प्लेटफॉर्म फीस से बचना चाहते हैं, तो आप UPI ऐप की जगह सीधे कंपनी के ऑफिशियल ऐप से भुगतान करें. जैसे - Jio रिचार्ज के लिए MyJio, Airtel के लिए Airtel Thanks या बिजली बिल के लिए डिस्कॉम की ऑफिशियल वेबसाइट.
5/7
कहां मिल सकता है डिस्काउंट
कई बार कंपनी के अपने ऐप या वेबसाइट पर पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा फीस नहीं लगती, बल्कि कुछ मामलों में कैशबैक या ऑफर भी मिल जाता है. जिससे आपका पैसा बच सकता है.
6/7
दूसरे UPI ऐप्स ट्राई करना भी ऑप्शन
अगर किसी एक UPI ऐप पर बार-बार प्लेटफॉर्म फीस लग रही है, तो बेहतर होगा कि आप दूसरे UPI ऐप्स इस्तेमाल करें. क्योंकि कई UPI प्लेटफॉर्म बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के रिचार्ज और बिल पेमेंट की सुविधा देते हैं.
7/7
बैंकिंग ऐप से करें रिचार्ज
UPI ऐप के बदले बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप से भी UPI पेमेंट, रिचार्ज और बिल भुगतान आसानी से हो जाता है. ज्यादातर मामलों में बैंकिंग ऐप्स किसी तरह की प्लेटफॉर्म फीस नहीं लेते, जिससे आपका एक्स्ट्रा पैसा बच जाता है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.