Us Army Drone Fighter Jet Recovery From China Sea Areas 8232517
सोता रहा ड्रैगन... नाक के नीचे से सीक्रेट निकाल ले गया अमेरिका, शी जिनपिंग की बढ़ गई टेंशन
अमेरिकी सेना ने संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों से MQ-9 रीपर ड्रोन, फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर को समुद्र से बाहर निकाला. चलिए जानते हैं इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी -
अमेरिकी सेना ने एशिया के दो समुद्री इलाकों से अपने गिरे हुए सैन्य उपकरणों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है. इसे अमेरिका की सुरक्षा और तकनीकी महत्व के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है.
People are also watching
2/8
दक्षिण कोरिया में गिरा MQ-9 रीपर ड्रोन
दक्षिण कोरिया के पश्चिमी समुद्र तट के पास हाल ही में MQ-9 रीपर ड्रोन समुद्र में गिरा था. यह ड्रोन सियोल से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में गुनसान शहर के पास माल्डो-री द्वीप के नजदीक क्रैश हुआ.
3/8
रिकवरी ऑपरेशन करीब 20 दिन तक चला
ड्रोन रिकवरी ऑपरेशन करीब 20 दिन तक चला, जिसमें अमेरिकी वायुसेना और दक्षिण कोरियाई नौसेना ने मिलकर काम किया. इसे दोनों देशों की मजबूत सैन्य साझेदारी का उदाहरण बताया गया.
4/8
MQ-9 रीपर का उद्देश्य क्या है?
MQ-9 रीपर ड्रोन का इस्तेमाल निगरानी और हमले दोनों के लिए किया जाता है. इसकी तैनाती उत्तर कोरिया और पीले सागर में चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थी.
5/8
साउथ चाइना सी में फाइटर जेट
अमेरिका ने साउथ चाइना सागर से भी अपना एफ ए-18 फाइटर जेट और एमएच-60 हेलीकॉप्टर निकाल लिया. ये दोनों विमान अक्टूबर में USS निमिट्ज एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरते समय समुद्र में गिरे थे.
6/8
गहराई और रिकवरी के बारे में जानें
एफ ए-18 और एमएच-60 समुद्र की लगभग 400 फीट गहराई में गिरे थे. 5 दिसंबर को अमेरिकी नौसेना ने इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.
7/8
तकनीकी और रणनीतिक महत्व समझें
हालांकि, ये विमान नौसेना के सबसे आधुनिक नहीं थे. लेकिन अगर ये चीन जैसे दुश्मन देश के हाथ लग जाते, तो अमेरिका की सैन्य तकनीक पर खतरा हो सकता था.
8/8
क्षेत्रीय विवाद और रणनीति
साउथ चाइना सागर को लेकर चीन और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच विवाद लंबा है. अमेरिका इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता मानता है और यहां अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखना चाहता है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.