अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत
दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने की कोशिशें तेज हो गई हैं. अमेरिका, ईरान और कतर की मध्यस्थता के बीच जल्द समझौते की उम्मीद जताई गई है. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि 5 अगस्त तक दोनों देशों के बीच समझौता हो सकता है. सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बेसेंट ने इस बारे में बात की है.





