Us Oil Reserves Production Consumption Data How Much Litre Crude Oil Does America Sell Every Day To World Duniya Ko Har Din Kitna Petrol Diesel Bechta Hai Usa
रोज कितने लीटर कच्चा तेल बेचता है अमेरिका, जवाब सुनकर होश उड़ जाएंगे
Published By: Ikramuddin | Updated: May 26, 2026, 6:59 PM
जब क्रूड ऑयल की बात होती है तब खाड़ी देशों का नाम दिमाग में पहले आता है. माना जाता है कि खाड़ी के देश सबसे ज्यादा कच्चे तेल का उत्पादन करते हैं और बेचते हैं. मगर अमेरिका इस मामले में सबसे बड़ा छिपा हुआ खिलाड़ी निकला है.
1/8
बड़ा ऑयल एक्सपोर्टर अमेरिका
आज अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े क्रूड ऑयल उत्पादकों और निर्यातकों में गिना जाता है. अमेरिकी कंपनियां हर दिन लाखों बैरल कच्चा तेल दूसरे देशों को बेचती हैं.
2/8
हर दिन करीब 40 लाख बैरल से ज्यादा
यूएस एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी EIA के मुताबिक 2025 में अमेरिका ने औसतन करीब 4 से 5 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल हर दिन बेचा है.
3/8
56 लाख बैरल तक पहुंचा आंकड़ा
यह मात्रा कई देशों की कुल खपत से भी ज्यादा है. वही हाल की रिपोर्ट्स में बताया गया कि वैश्विक मांग बढ़ने पर अमेरिका का तेल निर्यात 5.6 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया था, जो रिकॉर्ड स्तरों में माना गया.
4/8
अमेरिका खूब निकाल रहा है तेल
2025 में अमेरिका का क्रूड ऑयल उत्पादन लगभग 13.6 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया. यही वजह है कि उसके पास निर्यात के लिए भारी मात्रा में तेल उपलब्ध रहता है.
5/8
यूरोप और एशिया हैं सबसे बड़े खरीदार
अमेरिका का सबसे ज्यादा तेल यूरोप और एशिया-ओशिनिया क्षेत्र में जाता है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोप ने अमेरिकी तेल की खरीद काफी बढ़ा दी थी.
6/8
2011 के मुकाबले 85 गुना बढ़ चुका है एक्सपोर्ट
EIA के अनुसार 2011 में अमेरिका बहुत कम मात्रा में तेल निर्यात करता था. लेकिन अब उसका एक्सपोर्ट करीब 85 गुना तक बढ़ चुका है.
7/8
तेल निर्यात से अरबों डॉलर की कमाई
हर दिन लाखों बैरल तेल बेचने की वजह से अमेरिका को तेल कारोबार से भारी विदेशी मुद्रा मिलती है. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से यह कारोबार अरबों डॉलर का बन जाता है.
8/8
टेक्नोलॉजी ने बदली अमेरिका की किस्मत
शेल ऑयल और फ्रैकिंग टेक्नोलॉजी के कारण अमेरिका ने तेजी से उत्पादन बढ़ाया. इसी तकनीक ने उसे आयातक से बड़ा निर्यातक बना दिया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.