Us Planing To Upgrade F35a Meteor Missile Key Features India Pakistan Tension
भारत-पाक युद्ध में जिस हथियार को लेकर हुई थी किरकिरी, उसी को अपग्रेड कर रहा US; जानिए कितना ताकतवर होगा?
भारत-पाक संघर्ष के बाद अमेरिका ने F-35A स्टील्थ फाइटर में मेटियोर मिसाइल इंटीग्रेट करना शुरू किया है. जानें US की नई हवाई रणनीति क्या है और इसे क्या असर पड़ेगा?
US ने मेटियोर मिसाइल इंटीग्रेट करने की तैयारी शुरू की
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष से सबक लेते हुए अमेरिका ने अपने एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट में यूरोपीय मेटियोर एयर-टू-एयर मिसाइल को लगाने की तैयारी शुरू कर दी है.
People are also watching
2/8
मेटियोर मिसाइल क्या है और क्यों खास?
मेटियोर यूरोप की सबसे एडवांस्ड एयर-टू-एयर मिसाइल मानी जाती है, जिसमें रैमजेट इंजन और 200 किलोमीटर तक की मारक क्षमता है. इसे नो-एस्केप जोन तकनीक और दो-तरफा डेटा-लिंक के साथ डिजाइन किया गया है.
3/8
भारत-पाक संघर्ष में अन्य मिसाइलों की भूमिका
भारत-पाक संघर्ष के दौरान, चीनी PL-15, रूसी S-400 और ब्रह्मोस मिसाइलें सुर्खियों में थीं. अमेरिका ने इन मिसाइलों की मौजूदगी और ताकत को देखकर F-35A में मेटियोर मिसाइल इंटीग्रेशन की योजना बनाई. जिससे इंडो-पैसिफिक और यूरोप में रणनीतिक संतुलन बना रहे.
4/8
ग्राउंड-बेस्ड टेस्ट्स पूरी की गईं
F-35 ज्वाइंट प्रोग्राम ऑफिस (JPO) ने कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस में ग्राउंड-बेस्ड टेस्ट्स पूरे किए. इसमें ग्राउंड वाइब्रेशन, फिट चेक और हार्डवेयर रिस्पॉन्स वैलिडेशन शामिल था, ताकि मिसाइल को एयरबोर्न टेस्ट से पहले सुरक्षित और स्थिर रूप से इंटीग्रेट किया जा सके.
5/8
Meteor मिसाइल की बढ़ती विश्वसनीयता
ब्रिटेन पहले ही F-35B पर मेटियोर मिसाइल का सफल फ्लाइट टेस्ट कर चुका है, जबकि इटली F-35A के लिए इसका इंटीग्रेशन कर रहा है. ब्राजील के ग्रिपेन-E फाइटर ने हाल ही में Meteor की पहली लाइव फायरिंग कर इसकी मारक क्षमता साबित की.
6/8
अन्य प्रमुख एयरक्राफ्ट प्लेटफॉर्म्स पर भी इंटीग्रेशन
Meteor पहले से ही राफेल, यूरोफाइटर टाइफून और ग्रिपेन पर इंटीग्रेट हो चुकी है. इसका F-35 प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेशन इंडो-पैसिफिक, यूरोप और मध्य-पूर्व में आने वाले दशक की हवाई रणनीतियों को सीधे प्रभावित करेगा.
7/8
चीनी PL-15 को काउंटर करने की तैयारी
मेटियोर मिसाइल की एंगेजमेंट रेंज और एडवांस्ड तकनीक का उद्देश्य विशेष रूप से चीनी PL-15 जैसे उच्च क्षमता वाली मिसाइलों को काउंटर करना है. इससे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को सामरिक बढ़त मिलेगी.
8/8
आगे का प्लान क्या है?
F-35 JPO ने ग्राउंड टेस्ट से डेटा की समीक्षा पूरी कर ली है. अब एयरबोर्न फ्लाइट टेस्ट की मंजूरी मिलने से पहले एक और ग्राउंड टेस्ट बाकी है. यह सुनिश्चित करेगा कि मिसाइल को F-35A में सुरक्षित, प्रभावी और स्टेल्थ प्रोफाइल बनाए रखते हुए तैनात किया जा सके. (Photos: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.