अमेरिका रूसी तेल की खरीद पर ला रहा नया प्रस्ताव
अमेरिका के 60 सीनेटरों ने एक रूस प्रतिबंध बिल का समर्थन किया है. इस प्रस्ताव के तहत, उन देशों से आने वाले सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है, जो अब भी रूस से कच्चा तेल (Crude Oil) और गैस खरीद रहे हैं. चिंता वाली बात है कि इस लिस्ट में भारत का भी नाम शामिल है. अमेरिका का कहना है कि टैरिफ लगाने से रूस की ऊर्जा से होने वाली कमाई कम होगी और उस पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा. हालांकि, यह अभी सिर्फ एक प्रस्ताव है, नियम लागू नहीं है.





