होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर 20% टैक्स लगाएगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के माल पर 20% टैक्स लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा करेगा, इसलिए सुरक्षा पर होने वाला खर्च जहाजों से वसूला जाएगा. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका अब 'गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट' की भूमिका निभाएगा.






