Us Venezuela Conflict May Start World War 3 Russia China India Support Which Nation 8256826
World War 3 Alert: वेनेजुएला पर US के हमले से शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध? कौन-सा देश किसका साथ देगा
US Venezuela Conflict: क्या अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ता तनाव तीसरे विश्व युद्ध की ओर इशारा कर रहा है? जानिए अगर विवाद और बढ़ा, तो कौन-सा देश किसका साथ देगा?
पहले ही कई देशों में युद्ध और तनाव चल रहा था, इस बीच वेनेजुएला पर अमेरिका हमलों की खबरों ने दुनिया की चिंता और बढ़ा दी है. लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि यह विवाद और कितना बढ़ेगा?
People are also watching
2/8
अमेरिका–वेनेजुएला रिश्तों की पुरानी कड़वाहट
आपको बता दें कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच रिश्ते कई सालों से खराब रहे हैं. चुनाव, मानवाधिकार और लोकतंत्र को लेकर अमेरिका ने वेनेजुएला पर आरोप लगाए, जबकि वेनेजुएला ने इसे अपनी संप्रभुता में दखल बताया.
3/8
आर्थिक प्रतिबंध बने बड़ी वजह
यही नहीं अमेरिका ने वेनेजुएला पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए हैं, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई. इसी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव और भी ज्यादा गहरा गया.
4/8
अमेरिका क्या कहता है?
अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि उसकी प्राथमिकता खुला युद्ध नहीं बल्कि दबाव, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग है, ताकि हालात काबू में लाए जा सकें. इन सबसे सवाल उठ रहा है कि क्या ये तीसरा विश्व युद्ध है?
5/8
क्या यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत है?
विशेषज्ञ मानते हैं कि फिलहाल इसे तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) से जोड़ना जल्दबाजी होगी. क्योंकि दोनों देशों की सैन्य गठबंधन की ओर से अभी तक युद्ध की घोषणा नहीं हुई है.
6/8
हालात बिगड़े तो कौन किसके साथ देगा?
अगर तनाव बढ़ता है, तो अमेरिका को उसके पश्चिमी सहयोगियों का साथ मिल सकता है. जबकि वेनेजुएला को रूस, चीन और कुछ लैटिन अमेरिकी देशों का राजनीतिक समर्थन मिल सकता है.
7/8
भारत जैसे देश रह सकते हैं तटस्थ
भारत और कई अन्य देश ऐसे मामलों में आमतौर पर तटस्थ रुख अपनाते हैं और बातचीत व शांति की अपील करते हैं, न कि किसी एक पक्ष के साथ खड़े होते हैं।
8/8
दुनिया पर क्या पड़ेगा असर?
वेनेजुएला एक बड़ा तेल उत्पादक देश है. इसलिए वहां अस्थिरता से तेल कीमतें, व्यापार और आम लोगों की जिंदगी प्रभावित हो सकती है. यही वजह है कि पूरी दुनिया इस स्थिति पर नजर रखे हुए है. (Photos: freepik, google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.