Usda And National Restaurant Association Report Pizza Most Popular Food In Us Americans Love Pizza 8262045
अमेरिका का सबसे फेवरेट खाना क्या है? इस चीज के पीछे पागल हैं लोग, जानकर नहीं होगा
Most Popular Food In America: दुनियाभर में खान-पान की अनगिनत वैरायटी हैं और हर इंसान का अपना एक पसंदीदा फूड जरूर होता है. इसी कड़ी में चलिए आज जानते हैं कि अमेरिका के लोग सबसे ज्यादा क्या खाते हैं.
दुनियाभर में खाने-पीने की ढेर सारी वैरायटी मौजूद हैं और हर देश का खाना-पीना अलग होता है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं अमेरिका में लोग सबसे ज्यादा क्या खाना पसंद करते हैं.
People are also watching
2/6
यह है सबसे मनपसंद खाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में लोग पिज्जा ज्यादा खाना पसंद करते है और पिज्जा 74 प्रतिशत अमेरिकियों के सबसे पसंदीदा फू्ड्स में एक है, जबकि हैम्बर्गर दूसरे नंबर पर आता है.
3/6
अमेरिका पिज्जा का जबरदस्त क्रेज
यूएसडीए और नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक, एक अमेरिकी नागरिक महीने में 6 से 7 बार पिज्जा खाता है. कहा जाता है कि अमेरिका के हर घर में पिज्जा को लेकर जबरदस्त क्रेज रहता है.
4/6
अमेरिका में पिज्जा का इतिहास
डेटा के अनुसार, पिज्जा लगातार दस साल सालों से अमेरिकी लोगों का नंबर वन फूड बना हुआ है. बता दें कि अमेरिका में पिज्जा का इतिहास केवल 100 साल पुराना है, लेकिन इतने कम वक्त में इसने वहां की हर घर की रसोई और लोगों के दिलों में जगह बना डाली है.
5/6
अमेरिका में पिज्जा नंबर वन क्यों?
अमेरिका के लोगों का मानना है कि पिज्जा को आसानी से शेयर कर सकते है. इस घर का हर मेंबर खाना पसंद करता है और इसे बच्चों की बर्थडे पार्टी में भी खा सकते है.
6/6
कस्टमाइज करवा सकते है पिज्जा
इसके अलावा, पिज्जा की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि लोग इसे अपने हिसाब से बनवा सकते है. क्योंकि हर किसी का टेस्ट अलग-अलग होता है, जैसे कई लोग कम कैलोरी वाला पिज्जा खाते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.