स्मार्ट इंवेस्टमेंट का बेस्ट ऑप्शन है म्यूचुअल फंड
सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)में इंवेस्टमेंट करना अब आसान हो गया है. म्यूचुअल फंड्स में बाकी अन्य निवेश स्कीमों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है. हालांकि, पिछले कुछ समय में कुछ फंड्स ऐसे भी रहे हैं जिसने नेगेटिव रिटर्न दिए हैं. इसलिए किसी भी स्कीम में निवेश से पहले जरूरी जानकारी हासिल करना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके.