Vaibhav Suryavanshi Skipped Cbse 10th Board Exam 2026 See Cbse Paper Rules 8314444
Vaibhav Suryavanshi नहीं दे रहे 10वीं बोर्ड एग्जाम, जानिए कितने साल तक छोड़ सकते हैं परीक्षा?
CBSE Board Exam Rules: वैभव सूर्यवंशी 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं दे रहे हैं. जानिए उन्होंने ऐसा क्यों किया और CBSE बोर्ड परीक्षा स्किप करने पर क्या नियम है?
वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं. 14 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए इस साल कक्षा 10 की CBSE बोर्ड परीक्षा छोड़ने का फैसला किया.
People are also watching
2/8
खिलाड़ी ने इस साल क्यों छोड़ दी बोर्ड परीक्षा?
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि इस समय बेटे का पूरा ध्यान क्रिकेट और आगामी सीजन की प्रैक्टिस पर है. वैभव IPL 2026 की तैयारियों में नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के साथ अभ्यास कर रहे हैं.
3/8
वैभव क्या अगले साल पेपर देंगे?
परिवार का कहना है कि वैभव इस साल परीक्षा नहीं दे रहे, लेकिन अगले साल (2027 में) बोर्ड एग्जाम दे सकते हैं. क्योंकि परीक्षा और क्रिकेट दोनों पर एक साथ बराबर ध्यान देना मुश्किल है
परिवार का कहना है कि वैभव इस साल परीक्षा नहीं दे रहे, लेकिन अगले साल (2027 में) बोर्ड एग्जाम दे सकते हैं. क्योंकि परीक्षा और क्रिकेट दोनों पर एक साथ बराबर ध्यान देना मुश्किल है.
4/8
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन की कोशिश
वैभव पढ़ाई में अच्छे रहे हैं, लेकिन IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में लगातार अभ्यास, मैच और यात्रा उनकी जिंदगी पर असर डाल रही थी. पिता का मानना है कि इस समय क्रिकेट को प्राथमिकता देना उनके लिए सही कदम है.
5/8
CBSE में बोर्ड परीक्षा को लेकर क्या नियम है?
अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि बोर्ड परीक्षा कितनी बार स्किप की जा सकती है. हाल ही में CBSE ने कहा था कि पहला बोर्ड एग्जाम 2026 में सभी Class 10 के छात्रों के लिए अनिवार्य है और इसे स्किप नहीं किया जा सकता.
6/8
किसी कारण पेपर छूट जाए तो...
अगर कोई छात्र पहला एग्जाम किसी भी कारण से नहीं देता या कम विषयों में बैठता है, तो वह Essential Repeat श्रेणी में आ जाता है और उसे अगले साल वही बोर्ड एग्जाम देना पड़ेगा.
7/8
साल में 2 बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं
2026 से CBSE दो बोर्ड परीक्षाएं (फरवरी और मई) आयोजित कर रहा है. जहां पहला सत्र अनिवार्य है और दूसरा केवल सुधार या कम्पार्टमेंट के लिए है. यदि कोई छात्र पहला एग्जाम मिस करता है, तो दूसरे में भी बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. उसे अगले साल दोबारा बोर्ड देना पड़ेगा.
8/8
कितने टाइम तक के लिए स्किप कर सकते हैं?
बता दें बोर्ड एग्जाम केवल गंभीर मेडिकल या राष्ट्रीय-स्तर के कार्यक्रमों में छोड़ा जा सकता है. CBSE बोर्ड एग्जाम को अनिश्चित समय तक स्किप नहीं किया जा सकता. आप एक साल का गैप लेकर अगले साल परीक्षा दे सकते हैं. लेकिन उसके बाद आपको प्राइवेट कैंडिडेट या दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा. (Photo: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.