वरुण धवन के बारे में खास बातें
बॉलीवुड के चॉकलेटी और एनर्जेटिक स्टार Varun Dhawan ने अपनी फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाने की कोशिश की है, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया है. असल जिंदगी में भी उनकी गिनती हरफनमौला एक्टर्स में होती है, वरुण जहां जाते हैं, माहौल को खुशनुमा बना देते हैं. वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फन और मज़ेदार किस्सों के लिए भी जाने जाते हैं. 24 अप्रैल को उनके बर्थडे पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें.