क्या है ये जादुई तरीका?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सिर्फ एक हिस्से में बदलाव करके आप अपने घर का वास्तु बिना तोड़फोड़ के सही कर सकते हैं. दरअसल घर के ठीक बीच वाला हिस्सा ब्रह्म स्थान कहलाता है. इसे घर का सबसे पवित्र और ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. यही स्थान पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है. अगर यह जगह गलत हो जाए, तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है.