सेहत का वास्तु कनेक्शन और आपकी लापरवाही
क्या आपके घर में भी एक के बाद एक सदस्य बीमार पड़ रहा है? अक्सर हम बीमारी का कारण मौसम के बदलाव या कमजोर इम्यूनिटी को मानते हैं. डॉक्टर की महंगी दवाइयां और बेहतरीन खान-पान के बावजूद जब सेहत में सुधार न हो, तो समझ लीजिए कि समस्या आपके घर के वास्तु दोष में छिपी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर वस्तु की तरह दवाइयों की भी एक निश्चित और संवेदनशील ऊर्जा होती है. अगर आप दवाइयों को गलत दिशा या गलत स्थान पर रखते हैं, तो वे अपनी सकारात्मक हीलिंग क्षमता खो देती हैं. इससे दवाइयों का असर कम हो जाता है और बीमारी घर में अपना पक्का ठिकाना बना लेती है.