अगर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता है और मनमुटाव बना रहता है तो इसका कारण घर में गलत दिशा में रखी चीजें हो सकती हैं. वास्तु में कुछ दिशाओं का जिक्र किया गया है जो कि दांपत्य जीवन में खुशहाली लाती हैं.
People are also watching
2/6
इस दिशा में लगाएं फोटो
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि पति-पत्नी के बीच तनाव चल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा तो घर की दक्षिण—पश्चिम दिशा में कपल को अपनी फोटो लगानी चाहिए. इस दिशा में फोटो लगाने से न केवल पति—पत्नी के बीच का तनाव खत्म होता है, बल्कि रिश्ते में मजबूती और भरोसा भी आता है.
3/6
ये दिशा बढ़ाती है रोमांस
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पश्चिम दिशा में कपल की फोटो लगाने से रिश्ते में प्यार बढ़ता है. पश्चिम दिशा पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है और शुक्र को प्रेम व विलासिता का प्रतीक माना गया है. इसलिए इस दिशा में फोटो लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है.
4/6
इस दिशा में न लगाएं फोटो
कपल घर में अपना फोटो लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि गलती से भी उत्तर—पूर्व यानि ईशान कोण में फोटो न लगाएं. इसे देवताओं की दिशा माना जाता है और यहां फोटो लगाना अशुभ होता है. इसके अलावा दक्षिण दिशा में भी फोटो नहीं लगाना चाहिए. यह दिशा में मानसिक तनाव का कारण बनती है.
5/6
इस बात का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार फोटो के लिए काले या लोहे के फ्रेम का उपयोग नहीं करना चाहिए. इसकी वजह से निगेटिविटी एनर्जी आती है. इसके अलावा ध्यान रखें कि बेडरुम में लगी फोटो सिरहाने की तरफ होनी चाहिए. फोटो अगर पैरों की तरफ है तो इसे अशुभ माना जाता है.
6/6
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.