अमेरिका और वेनेजुएला के बीच किस बात का झगड़ा?
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच दशकों पुराना यह झगड़ा मुख्य रूप से सत्ता, तेल के विशाल भंडार और भू-राजनीतिक वर्चस्व पर आधारित है. विवाद तब गहराया जब वेनेजुएला की समाजवादी सरकार ने अमेरिका विरोधी रुख अपनाते हुए अमेरिकी तेल कंपनियों को बाहर कर दिया और रूस और चीन के साथ सैन्य गठबंधन बना लिया.