भारत अपनी विविध प्राकृतिक सुंदरता और अनोखे पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है. पहाड़, समुद्र और नदियों के बीच एक ऐसा शहर भी है, जिसे उसकी जल-नहरों की वजह से भारत का वेनिस कहा जाता है.
People are also watching
2/7
अल्लेप्पी क्यों कहलाता है 'वेनिस ऑफ इंडिया'
केरल का अल्लेप्पी, जिसे अलप्पुझा भी कहा जाता है, अपनी नहरों, झीलों और बैकवाटर के जाल के कारण यह नाम पाता है. यहां पानी के बीच बसी जिंदगी लोगों को वेनिस की याद दिलाती है.
3/7
हाउसबोट यात्रा की खूबसूरती
अल्लेप्पी की पहचान यहां चलने वाली हाउसबोट से है. नारियल के पेड़ों, हरे-भरे खेतों और शांत पानी के बीच तैरती ये नावें सुकून और प्रकृति के करीब रहने का शानदार अनुभव देती हैं.
4/7
अलप्पुझा बीच की शांत खूबसूरती
अल्लेप्पी का समुद्र तट घूमने वालों को बेहद आकर्षित करता है. यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने लायक होता है. साथ ही, ऐतिहासिक पियर, लाइटहाउस और ठंडी हवा इस जगह को खास बनाते हैं.
5/7
गांवों में दिखती है असली केरल की संस्कृति
यहां के आसपास बसे गांवों में घूमकर केरल की सादगी देखने को मिलती है. लोग मछली पकड़ते, खेती करते और कोयर उद्योग में काम करते नजर आते हैं, जिससे स्थानीय जीवन को करीब से समझाने का मौका मिलता है.
6/7
केरल के स्वादिष्ट खाने का मजा
अल्लेप्पी में केरल के पारंपरिक व्यंजन जरूर चखने चाहिए. अप्पम, स्टू, फिश करी और केले के चिप्स यहां बेहद लोकप्रिय हैं. हाउसबोट पर बना ताजा खाना इस अनुभव को और खास बनाता है.
7/7
नेहरू ट्रॉफी बोट रेस
अगर अगस्त में जाएं, तो नेहरू ट्रॉफी स्नेक बोट रेस देखना न भूलें. सैकड़ों नाविकों की एकसाथ चलती नावें, ढोल और उत्सव का माहौल इस आयोजन को बेहद रोमांचक बना देता है. इसके अलावा और भी कई आयोजन है, जो वहां की संस्कृति का एक खूबसूरत झलक दिखाता है.(Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.