Colon Cancer Symptoms: कोलन कैंसर की चपेट में आकर टीवी एक्टर विभु राघव ने अपनी जान गवां दी. उनको फोर्थ स्टेज कोलन कैंसर था, जिससे वे हार गए. आज हम जानेंगे कि ये कैंसर युवाओं के अंदर क्यों बढ़ रहा है.
1/6
टीवी एक्टर की जान गई
मशहूर टीवी कलाकार विभु राघव का 2 जून, 2025 को कोलन कैंसर के कारण निधन हो गया. टीवी शो निशा और उसके कजिन्स से उनको ख्याति मिली थी. लेकिन वे इस खतरनाक कैंसर से बच ना सके.
2/6
क्या है कोलन कैंसर
कोलन कैंसर आपकी बड़ी आंत में शुरू होता है. यह उस लंबी नली में होना शुरू होता है, जहां से आपका भोजन पचता है, और आगे जाकर वह मलाशय तक पहुंचता है. शुरूआत में अक्सर छोटे और नॉन कैंसरस गांठों से शुरू होते हैं, जो कि आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकते हैं. इनको पॉलीप्स कहा जाता है.
3/6
पनपने में लगता है समय
कोलन कैंसर अचानक नहीं होता. इसको पूरी तरह होने में लगभग 10 सालों का समय लगता है. समय रहते इसकी पहचान करने से इसका सही इलाज कराकर ठीक किया जा सकता है.
4/6
कोलन कैंसर के लक्षण
कोलन कैंसर के कई सारे लक्षण होते हैं. जैसे कि उल्टी, पेट में दर्द, पेट फूलना, वजन घटना, थकान, मल में खून आना आदि. इन सभी शुरूआती लक्षणों को बिल्कुल इग्नोर ना करें. किसी भी असामान्य क्रिया को नोटिस करके उसमें तुरंत बदलाव लाएं.
5/6
किसे हैं कोलन कैंसर का खतरा
अगर आपके फैमिली में किसी को पहले कोलन कैंसर की शिकायत रह चुकी है, तो आपके शरीर में इस समस्या का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा इनएक्टिव लाइफस्टाइल और गलत खानपान भी कारण हो सकता है.
6/6
नोट:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.