वाराणसी का मणिकर्णिका घाट
Story between death, love and salvation: वाराणसी का मणिकर्णिका घाट जहां मोक्ष की चाह में सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी देह त्यागने आते हैं. हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार यहां अंतिम संस्कार होने से इंसान को जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है. यहां 24 घंटे चिताएं जलती हैं. विक्की कौशल की डेब्यू फिल्म मसान की शूटिंग भी इसी घाट पर हुई थी. विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में बताया था वो घंटों घाट पर बैठकर जलती हुई चिताएं देखते थे. उन्होंने लंबे, छोटे, गोरे, काले लोगों को राख में तब्दील होते देखा था. फिल्म का एक डायलॉग है 'ये दुख खत्म काहे नहीं होता बे', ये स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था, बल्कि ये एक दर्द था जो उनके किरदार में उतर आया था.