UPSC Tips: IAS बनने का सपना देख रहे हैं? यूपीएससी की कठिन परीक्षा को आसानी से क्रैक करने के लिए सही गाइडेंस जरूरी है. जानिए विकास दिव्यकीर्ति सर की 10 बेहतरीन टिप्स, जो आपकी तैयारी को प्रभावी बना सकती हैं.
1/10
1. उत्तर लेखन का अभ्यास करें
विकास दिव्यकीर्ति सर के मुताबिक, यूपीएससी मेंस परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए उत्तर लिखने की आदत डालें. इससे स्पीड और कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर होगी.
2/10
2. टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें
हर दिन कम से कम 8-10 घंटे की पढ़ाई करें. नए अभ्यर्थियों के लिए 6-7 घंटे पर्याप्त हो सकते हैं.
3/10
3. एनसीईआरटी किताबों से करें शुरुआत
यूपीएससी की तैयारी का मजबूत आधार एनसीईआरटी की किताबें होती हैं. पहले इन्हें कवर करें, फिर एडवांस स्टडी करें.
4/10
4. पढ़ाई और लेखन में संतुलन बनाए रखें
केवल पढ़ाई से सफलता नहीं मिलेगी, उत्तर लेखन का भी अभ्यास करें ताकि परीक्षा में बेहतरीन उत्तर लिख सकें.
5/10
5. उत्तर में ज्यादा से ज्यादा तथ्य जोड़ें
जब भी उत्तर लिखें, उसमें जरूरी फैक्ट्स और आंकड़े जरूर जोड़ें ताकि उत्तर प्रभावी और सटीक लगे.
6/10
6. ट्रिपल 8 फॉर्मूला अपनाएं
8 घंटे पढ़ाई, 8 घंटे नींद और 8 घंटे बाकी जरूरी चीजों को दें. इससे संतुलित जीवनशैली बनी रहेगी.
7/10
7. करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाएं
डेली न्यूज पेपर पढ़ें और महत्वपूर्ण सरकारी रिपोर्ट्स, बजट, आर्थिक सर्वेक्षण जैसी चीजों को नोट्स में शामिल करें.
8/10
8. मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर हल करें
रियल एग्जाम फील के लिए मॉक टेस्ट दें और पिछली परीक्षाओं के पेपर हल करें. इससे समय प्रबंधन भी सुधरेगा.
9/10
9. सीमित और सही स्टडी मटेरियल का चुनाव करें
हर किताब पढ़ने की बजाय कुछ महत्वपूर्ण किताबों और नोट्स पर फोकस करें ताकि पढ़ाई व्यवस्थित हो.
10/10
10. पॉजिटिव सोच रखें और लगातार मोटिवेट रहें
यूपीएससी एक लंबी प्रक्रिया है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और खुद को मोटिवेट करते रहें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.