Viral News Today How Much Billion Dollars Loans China Given To Pakistan Answer Shocked The World Pakistan Ne China Se Kitna Karja Liya Javab Hila Deha 8274373
चीन से कितना कर्जा लेकर बैठा है पाकिस्तान, जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा आज
चीन ने दुनियाभर में दर्जनों देशों को कर्ज के जाल में फंसा रखा है. ऐसे देशों की लिस्ट में पाकिस्तान भी है. मगर जानते हैं चीन ने पाकिस्तान को कुल कितना कर्ज दिया है.
चीन कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों को विकास के नाम पर कर्ज देता है. फिर कर्ज का ऐसा जाल बुनता है कि उस देश को पूरी तरफ अपने काबू में करने की कोशिश करता है.
People are also watching
2/10
चीन के जाल में फंसे देश
चीन के कर्ज के जाल में फंसे देशों की लिस्ट वैसे तो बहुत लंबी है, मगर इसमें एक नाम प्रमुखता से लिया जाता है. जानते हैं चीन से सबसे ज्यादा किस देश ने कर्ज लिया है.
3/10
पाकिस्तान भी फंसा
जवाब सुनकर चौंक जाएंगे भारत का पड़ोसी और दुश्मन नंबर एक पाकिस्तान लिस्ट पर टॉप पर बना हुआ है. यानी चीन ने दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज पाकिस्तान को दिया है.
4/10
चीन ने कितना कर्ज दिया
ये कर्ज इतना ज्यादा है जिसे जानने के बाद किसी के भी दिमाग के तोते उड़ जाएंगे. यकीन नहीं करेंगे चीन ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड 26.6 बिलियन डॉलर का कर्ज दे रखा है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.
5/10
कर्जदारों में नंबर वन
यह आंकड़ा साल 2022 का है, लेकिन हालिया रोलओवर से यह स्तर बना हुआ है. पाकिस्तान चीन के कर्जदार देशों की सूची में नंबर वन पर है. इसके बाद लिस्ट में दूसरा नंबर अंगोला है जिसपर 21 बिलियन डॉलर का कर्ज है.
6/10
सबसे ज्यादा कर्ज चीन से लिया
चीन से लिया गया कर्ज पाकिस्तान के कुल बाहरी कर्ज का लगभग 22% है, जो इसे सबसे बड़ा लेनदार बनाता है. विश्व बैंक के बाद चीन का हिस्सा सबसे ज्यादा है.
7/10
62 बिलियन डॉलर की योजना
अधिकांश कर्ज चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) से जुड़ा है, जिसकी कुल लागत 62 बिलियन डॉलर है. यह परियोजनाएं इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देती हैं लेकिन कर्ज का बोझ बढ़ाती हैं.
8/10
पिछले साल भी मिला कर्ज
2025 में चीन ने पाकिस्तान के 3.4 बिलियन डॉलर के कमर्शियल लोन को रोलओवर किया, जिसमें 2.1 बिलियन डॉलर के पुराने लोन शामिल हैं. इससे विदेशी मुद्रा भंडार को सपोर्ट मिला.
9/10
मिलते रहे कर्ज
मार्च 2025 में चीन ने 2 बिलियन डॉलर के एक और लोन को रोलओवर किया, जो पाकिस्तान की नाजुक अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए था. ऐसे रोलओवर लगातार हो रहे हैं.
10/10
सबसे बड़ा क्रेडिटर
चीन अब पाकिस्तान का सबसे बड़ा क्रेडिटर है, जिसके कर्ज की राशि 29 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. यह बदलाव विदेशी कर्ज संरचना में बड़ा शिफ्ट है. ये आंकड़े विश्व बैंक और रॉयटर्स, ब्लूमबर्ग और डॉन न्यूज से हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.