Virat Kohli Alibaug Home Inside Photos Goes Viral Kohli Anushka Ka Bangla Andar Se Kesa Hai Kohli Ka Alibaug Wala Ghar 8228824
मोहित कर देगा विराट कोहली का अलीबाग वाला घर, अंदर से एक-एक कोना देखिए आज
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अलीबाग वाले बंगले की खूबसूरती ऐसी है कि यह किसी का भी मन मोह लेगा. मगर आज इन 10 तस्वीरों में घर का कोना-कोना देख लीजिए.
इंडियन क्रिकेट टीम के खास प्लेयर विराट कोहली का अलीबाग वाला घर समुद्र के नजदीक एक बड़ा और खूबसूरत बंगला है. यह लगभग 10,000 स्क्वायर फीट में फैला है और बहुत ही आलीशान है.
People are also watching
2/10
गजब का लिविंग रूम
विराट कोहली के इस घर का लिविंग रूम बहुत ऊंचा है और यहां से प्राकृतिक रोशनी खूब आती है. कमरे में आरामदायक सोफे और सजावट का खास ध्यान रखा गया है.
3/10
शानदार स्विमिंग पूल
बताया जाता है कि कोहली के इस बंगले में बाहर के हिस्से में टेम्परेचर-कंट्रोल वाला स्विमिंग पूल है, जिसे सूर्य की रोशनी मिलती है और चारों ओर हरियाली है.
4/10
शानदार सजावट
इस खास घर के इंटरियर में इटालियन मार्बल, तुर्की लाइमस्टोन और प्राकृतिक पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है. इससे घर बेहद सुंदर दिखता है.
5/10
आकर्षक किचन
विराट और अनुष्का के इस घर का किचन बहुत शानदार है और इसे खास तरीके से बनाया गया है. ताकि खाना बनाना भी आरामदायक हो.
6/10
भोजन की जगह
घर में बाहर बगीचे के पास आउटडोर डाइनिंग एरिया है जहां फूलों और रोशनी के बीच खाने का मजा लिया जा सकता है.
7/10
शानदार बेडरूम
घर के बेडरूम में हल्के रंग के दीवार, आरामदायक बेड और बाहर के बगीचे या समुद्र का नजारा मिलता है. कुल मिलाकर इसे आराम और सुकून के लिए बनाया गया है.
8/10
नेचुरल रोशनी
घर में बड़ी खिड़कियां और ग्लास पैनल हैं, जिनसे बहुत अच्छी प्राकृतिक रोशनी आती है और घर में खुला-खुला सा माहौल रहता है.
9/10
बालकनी से गजब नजारा
अलीबाग स्थित कोहली के इस घर की बालकनी में बैठकर समुद्र और आसपास की हरियाली को देखा जा सकता है, जो घर को और खूबसूरत बनाता है.
10/10
चारों ओर हरियाली
पूरे घर के बाहर हरे-भरे पौधे, बगीचा और खुली जगह है, जिससे पूरा माहौल शांत और प्राकृतिक लगता है. (Credit: Facebook/ Avas Wellness).
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.