Virat Kohli Gurgaon House Price The Cost Will Surprise You Virat Kohli Ke Gurgaon Wale Ghar Ki Keemat Kitni Hai 8375535
किंग कोहली के गुड़गांव वाले घर की कीमत क्या है? जानकर ही चक्कर आ जाएंगे
यूं तो विराट कोहली पिछले कुछ सालों से लंदन सेटल हो गए हैं. लेकिन उन्होंने भारत में अपनी कोई भी प्रॉपर्टी बेची नहीं है. दिल्ली के पास गुड़गांव में मौजूद उनका लग्जरी घर सबसे महंगी प्रॉपर्टीज में से एक है.
क्रिकेट में बुलंदियों को छूने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना पहला आशियाना दिल्ली से सटे गुड़गांव को बनाया. यहां DLF सिटी, फेस 1 के ब्लॉक C में उन्होंने 500 गज या 4500 वर्ग फीट में एक आलीशान घर बनाया है.
People are also watching
2/5
नामी आर्किटेक्चर फर्म ने किया डिजाइन
अपने इस सपनों के घर को विराट ने सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया है. यहां उन्होंने खास स्वीमिंग पूल भी बनवाया है. विराट के इस पूरे घर का डिजाइन नामी आर्किटेक्चर फर्म कॉनफ्लूएंस (Confluence) ने तैयार किया. इस घर में जिम और बार और लॉन्ज की व्यवस्था का भी ख्याल रखा गया है.
3/5
दिल्ली-मुबंई में भी लग्जरी प्रॉपर्टीज के मालिक हैं विराट
इसके अलावा कोहली के पास मुबंई और अलीबाग में भी लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं. लेकिन जब भी वह दिल्ली आते हैं तो अपने इसी घर में आकर ठहरते हैं.
4/5
2015 में खरीदा DLF गुड़गांव का यह घर
विराट कोहली के इस घर में एक से बढ़कर एक आलीशान चीजें हैं, जो घर की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं. उन्होंने साल 2015 में यहां जमीन खरीदी थी और इस घर को खास ढंग से तैयार कराया.
5/5
विराट कोहली के इस घर की कीमत
बता दें विराट कोहली के गुड़गांव वाले घर की कीमत 80 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. यूं तो विराट कोहली अब भारतीय टीम के लिए टेस्ट और टी20I फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और वह सिर्फ अब वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं. लेकिन आज भी वह देश में क्रिकेट की सबसे चर्चित पर्सनैल्टी हैं और फैन्स उनके स्टाइल, स्वैग और लाइफस्टाइल पर पैनी नजर रखते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.