वनडे फॉर्मेट के सरपंच हैं विराट कोहली
विराट कोहली और रोहित शर्मा इन दिनों वनडे फॉर्मेट के धांसू क्रिकेटर हैं, जो इस फॉर्मेट के ढेरों रिकॉर्ड्स पर राज कर रहे हैं. कोहली इस फॉमेट में दुनिया में सर्वाधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं रोहित सबसे ज्यादा दोहरे शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट को भले इस फॉर्मेट का सरपंच कहा जाता है लेकिन रोहित के कई रिकॉर्ड्स अब उनकी पहुंच से दूर दिखने लगे है.