प्रभु राम और देवी सीता का विवाह
धर्म शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन भगवान राम और देवी सीता का विवाह हुआ था. इस दिन विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है और हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानि 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी मनाई जा रही है.